

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । प्रतिदिन बिगड़ रहे मौसम से सहमे किसान कटी पड़ी फसलों को सहेजने में जुटा हुआ है। क्षेत्र के 90 फ़ीसदी दलहन एवं तिलहन की फसले कटकर खेतों में पड़ी हुई है। गत सप्ताह हुई बारिश ने कतराई कटाई में ब्रेक लगा दिया था। रविवार सोमवार को धूप खिलने के बाद किसान फसलों को समेटकर कतराई कराने में जुट गए हैं।
आए दिन मौसम में हो रहे बदलाव से किसान सहमा हुआ है। शनिवार को हुई बारिश कटी पड़ी बुरी तरह से भीग गई थी। पानी से भीगने के बाद रविवार एवं सोमवार को निकली धूप के बाद किसान फसलों को सहेजने में जुट गया है। मटर, मसूर, चना, सरसों की फसलों की कतराई में जुट गया है।
किसान नवीन यादव, इंद्रपाल सिंह, मानसिंह, श्याम सुंदर, रामपाल आदि ने बताया कि लगातार बिगड़ रहे मौसम से किसान सहमा हुआ है। सोमवार को शाम के समय अचानक बादलों का डेरा जमा हो जाने से किसानों की धड़कनें बढ़ी हुई है। किसान कटी पड़ी फसलों को समेटकर घर लाने की कवायद में जुटा हुआ है।