A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :सर्पदंश से किशोरी की मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। घर के अंदर खेल रही किशोरी को सांप ने काट लिया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा की कार्यवाही शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा निवासी आयशा (12)पुत्री स्व. दिलीप कुमार को घर में खेलते समय जहरीले सांप ने काट लिया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

मृतका अपने परिवार में तीन बहनो में सबसे बडी थी जबकि पिता की पहले ही मौत हो चुकी है जिससे मृतका की मां नौ बीघा खेतिहर जमीन में खेती कर परिवार का भरण पोषण करने का काम करती है। घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Show More
Back to top button