A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेझारखंडमौसम
Trending

झारखंड में 5 मई तक आंधी –तूफान और बारिश : साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, हजारीबाग –कोडरमा में हुई बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में 5 मई तक आंधी –तूफान और बारिश : साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, हजारीबाग –कोडरमा में हुई बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में भीषण गर्मी से मिल रही राहत अगले 5 दिनों तक जारी रहेगी |पूरे प्रदेश में हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश रुक रुक कर होती रहेगी |दरअसल प्रदेश के मौसम में इस तरह का बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से देखने को मिल रहा हैं |यही वजह है कि राज्य में लू वाली स्थिति नहीं बनी हैं |

इधर दोपहर बाद झारखंड के मौसम में बदलाव हुआ |हजारीबाग और कोडरमा में जम कर बारिश हुई |वहीं गिरिडीह , धनबाद, बोकारो, रांची जैसे जिलों में अगले 3 घंटों में बारिश होने की बात कही गई है |

मौसम विभाग ने आज के मौसम के लिए पूर्वानुमान लगाते हुए कहा है कि रांची सहित प्रदेश के 20 जिलों में आंधी , वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है |कहीं कहीं ओलावृष्टि के भी संकेत है |

मौसम के बदले मिजाज की आशंका को देखते हुए विभाग में 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है |इन जिलों के अतिरिक्त शेष 4 जिले पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी मेघ गर्जन और हल्की बारिश के असर हैं |इन 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया हैं |

Related Articles
Back to top button
error: Content is protected !!