A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस्ती – थाना गौर में तैनात मुख्य आरक्षी मनोज यादव का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई।

 

बस्ती। थाना गौर में तैनात मुख्य आरक्षी मनोज यादव (निवासी- केशवपुर, सहजनवा, जनपद गोरखपुर) का शनिवार सुबह निधन हो गया। पुलिस विभाग में 1990 में भर्ती हुए मनोज यादव को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस अधीक्षक बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी समेत पुलिस लाइन के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। परिजनों को ढांढस बंधाया गया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे मुख्य आरक्षी की तबीयत शनिवार सुबह अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मुख्य आरक्षी मनोज यादव के निधन से पुलिस महकमे और परिवार में शोक की लहर।

Show More
Check Also
Close
Back to top button