A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेअलीगढ़
Trending

16 घंटे में बुझी एटूजेड प्लांट के कूड़े में लगी आग 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

16 घंटे में बुझी एटूजेड प्लांट के कूड़े में लगी आग

 

अलीगढ़ । नगर निगम के कूड़ा विलोपित स्थल एटूजेड प्लांट के कूड़े के ढेर में बुधवार शाम लगी आग 16 घंटे के प्रयास के बाद बुझाई जा सकी । इस दौरान अग्निशमन के साथ प्रदूषण व नगर निगम की टीमें रात भर लगी रहीं । सुबह अधिकारियों ने भी जायजा लिया । आसपास के लोगों से धुएं से बचाव की अपील की जा रही है । मथुरा रोड पर नगर निगम का कूड़ा विलोपित • स्थल है । बुधवार शाम करीब पांच बजे से कूड़े के ढेर में आग लग गई । इसने विकराल रूप धारण कर लिया । नगर निगम की बीस गाड़ी , आठ दमकल , नगर निगम के साठ कर्मचारी व फायर सर्विस के 20 जवान आग बुझाने में लगाए गए । बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के आसपास आग पर काबू पाया जा सका । मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि असंभव दिखाई दे रही आग को बुझाने में सफलता मिली है ।

Related Articles
Show More
Back to top button