A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :जनगणना-2027 की तैयारी तेज: हमीरपुर में 40 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण, HLO ऐप की फील्ड टेस्टिंग भी पूरी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। भारत की जनगणना-2027 को पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न कराने की दिशा में हमीरपुर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सफल संचालन के लिए 19, 20 और 23 मार्च 2026 को फील्ड ट्रेनरों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के बाद HLO ऐप की फील्ड स्तर पर टेस्टिंग भी कराई गई, जिससे डिजिटल जनगणना व्यवस्था को परखा जा सके।

Related Articles

प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं जिला जनगणना अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान जनपद के नोडल अधिकारी संदीप मालवीय, जिला प्रभारी मेवा लाल तथा नामित दो मास्टर ट्रेनरों ने कुल 40 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया।

अधिकारियों ने बताया कि जनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसके अंतर्गत समस्त डेटा संग्रहण मोबाइल एप्लीकेशन और पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जिससे आंकड़ों की शुद्धता, पारदर्शिता और त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। साथ ही नागरिकों को सेल्फ एन्यूमरेशन (Self Enumeration) के जरिए अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे जनभागीदारी और मजबूत होगी।

प्रशिक्षण के उपरांत फील्ड ट्रेनरों द्वारा HLO (एचएलओ) ऐप का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं फील्ड टेस्टिंग भी की गई। इसके तहत तहसील हमीरपुर के रमेड़ी क्षेत्र में फील्ड स्तर पर जाकर नागरिकों से अधिसूचना के अनुसार जानकारी लेकर ऐप का परीक्षण किया गया। इस दौरान ऐप की कार्यप्रणाली, डेटा एंट्री प्रक्रिया और फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों का भी आकलन किया गया।

सम्पूर्ण प्रशिक्षण एवं फील्ड टेस्टिंग कार्य का सफल संचालन जनगणना सहायक अभिषेक कुमार धुरिया एवं तकनीकी सहायक अजीत सिंह के समन्वय में संपन्न कराया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!