A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंड
Trending

पलामू में टीएसपीसी उग्रवादियों से मुठभेड़ :

10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत गंझू का दस्ता भागा , पुलिस ने नक्सली सामग्री बरामद की

झारखंड के पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के बीच मुठभेड़ हुई |मुठभेड़ में दोनों पक्षों से कोई हताहत नहीं हुआ |

किसी घटना को अंजाम देने को मिली थी सूचना

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तरहसी क्षेत्र में 10 लाख का इनामी उग्रवादी कमांडर शशिकांत गंझू अपने दस्ते के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है |एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्च अभियान शुरू किया गया |

पुलिस की जबावी करवाई से घबराकर भागे नक्सली

Related Articles

अभियान के दौरान टीएसपीसी उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी |सुरक्षा बलों ने भी जबावी करवाई की |उग्रवादी जबावी करवाई से घबराकर भाग निकले |सुरक्षा बलों ने मौके से उग्रवादी सामग्री और डायरी बरामद की है |

पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि की है |उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान जारी है |शशिकांत गंझू पर पलामू क्षेत्र में दर्जनों नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है |

सुरक्षा बलों ने मौके से दैनिक उपयोग में खाने का सामान, मेडिकल से संबंधित समान, दो प्लास्टिक की चटाई, दो पतला कंबल, दैनिक उपयोग का सामान, तीन पीस पानी का जारकीन और गोली का खोखा बरामद किया है |

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button