

वाल्मीकि जयंती पर जायंट्स ग्रुप आफ कामवन द्वारा शोभा यात्रा का किया स्वागत
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग9783029649
कामां :– रामायण के रचयिता श्री श्री 1008 श्री महर्षि वाल्मीकी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कामां बाल्मिकी समाज द्वारा एक भव्य शोभायात्रा बड़ा मोहल्ला बाल्मिकी मंदिर से प्रारंभ की गई शोभायात्रा बस स्टैंड नगर पालिका एवं मुख्य बाजार होते हुए लाल दरवाजा लक्कड़ बाजार से भूमिया बुर्ज होते हुए पुनः बड़े मोहल्ला पर वाल्मीकी मंदिर पर पहुंची। इस बीच रास्ते में विभिन्न जगहों पर शोभायात्रा का स्थानीय लोगो एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा आरती उतार कर एवं फूलमाला पहनकर स्वागत किया जायंट्स ग्रुप आफ कामवन द्वारा त्रिकुटिया बाजार स्थित जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन के अध्यक्ष खेमराज मातुकी वालों के प्रतिष्ठान पर भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर एवं आरती उतार कर पूजा अर्चना की एवं शोभायात्रा में सम्मिलित सभी बंधुओं का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया एवं शोभायात्रा में सम्मिलित सभी व्यक्तियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप आफ कामवन के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल ,हरी कुम्हेरिया ,प्रमोद पुजारी, हरप्रसाद नाटाणी, डॉक्टर संजय शर्मा ,गोविंद प्रसाद खंडेलवाल ,सुरेश सोनी ,घनश्याम गर्ग ,राधा शरण शर्मा ,मनोज गंगोरा वाले ,कल्ला पण्डित, टोनू खण्डेलवाल ,निक्की खण्डेलवाल व अन्य साथी उपस्थित रहे।