A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

जिला खंडेलवाल वैश्य समाज की ब्रज 84 कोस वाहन यात्रा का कामां समाज द्वारा किया गया भव्य स्वागत

जिला खंडेलवाल वैश्य समाज की ब्रज 84 कोस वाहन यात्रा का कामां समाज द्वारा किया गया भव्य स्वागत

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां– जिला खंडेलवाल वैश्य महासमिति भरतपुर – डीग द्वारा चल रही ब्रज चौरासी कोस की वाहन यात्रा आज प्रातः 9:00 बजे तीर्थराज विमल कुंड पर पहुंची सभी यात्रियों ने तीर्थराज विमल कुंड पर पूजा अर्चना कर व आचमन तथा तीर्थराज की परिक्रमा कर दर्शन लाभ लिया इस अवसर पर कामां खंडेलवाल वैश्य समाज के कुछ व्यक्तियों के सहयोग से ब्रज 84 कोस यात्रा का भव्य स्वागत मंदिर श्री चैतन्य महाप्रभुजी के प्रांगण में किया गया। इस यात्रा में विभिन्न राज्यों से करीब 215 तीर्थ यात्री यात्रा कर दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे हैं। खंडेलवाल समाज भरतपुर के यात्रा संयोजक नेमीचंद खंडेलवाल ने बताया कि व्यवस्था कमेटी समुचित व्यवस्थाओं के साथ यह यात्रा सकुशल संपन्न करवा रही है जिला खंडेलवाल वैश्य महासमिति भरतपुर द्वारा यह दसवीं वाहन यात्रा है। यात्रा कल दिनांक 6 अक्टूबर को गोवर्धन से पूजा अर्चना एवं संकल्प लेने के बाद प्रातः प्रारंभ की गई थी जिसका गौधाम जड़खोर गौ शाला में दर्शन करने के बाद डीग व आदि बद्री दर्शन करने बाद वापस पड़ाव स्थल गोवर्धन पहुंच विश्राम किया। आज प्रातः यात्रा प्रारम्भ करने पश्चात कामां पहुंचने पर कामां समाज द्वारा सभी यात्रियों को चन्दन टीका व दुपट्टा पहन कर एवं प्रातः बेला में चाय व नाश्ता की व्यवस्था महाप्रभुजी मंदिर के प्रांगण में रखी गई है सभी यात्रियों ने अल्पाहार ग्रहण किया इस अवसर पर  खंडेलवाल समाज कामां के खेमराज खंडेलवाल, सुनील तमोलिया, श्याम तमोलिया, विपुल तमोलिया ,हरि कुम्हेरिया, हर प्रसाद नाटाणी , पिंकी खण्डेलवाल, गोपी चौधरी,कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश खंडेलवाल सिंगोतिया आदि अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!