A2Z सभी खबर सभी जिले की

विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चारों अपराधियों को गिरफ्तार

मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने मोबाइल और 3500 रुपये लूट कांड का उद्भेदन

विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चारों अपराधियों को गिरफ्तार


मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने मोबाइल और 3500 रुपये लूट कांड का उद्भेदन

जहानाबाद। पुलिस ने लूट के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसडीपीओ संजीव कुमार के निर्देश पर की गई। एसडीपीओ संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि कुछ दिन पहले रमेश कुमार से मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने मोबाइल और 3500 रुपये छीन लिए थे। इस संबंध में घोसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी तरह, नालंदा निवासी रोशन कुमार से भी अपराधियों ने हथियार के बल पर मोटरसाइकिल और मोबाइल छीन लिया था।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन पुलिस ने इन घटनाओं के बाद लगातार छापेमारी की। जांच के दौरान पता चला कि लक्ष्मण कुमार उर्फ विकास कुमार और सोनू कुमार घोसी थाना क्षेत्र के अकौना गांव के निवासी हैं। दीपक कुमार नालंदा जिले के नगर नौसा का रहने वाला है, जबकि कुणाल कुमार पटना के रामकृष्ण नगर का निवासी है। इन सभी ने मिलकर इन वारदातों को अंजाम दिया था।

Related Articles

एसपी के निर्देश पर घोसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। लूटी गई स्कूटी को इन अपराधियों ने एक कबाड़ संचालक को बेच दिया था, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जहानाबाद-एकंगरसराय सड़क पर लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं से पुलिस पर दबाव था। इन गिरफ्तारियों के बाद क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Show More
Back to top button