A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिछुआसाहनी व सातभाई ढाना में पेयजल स्रोतों की जांच और क्लोरीनेशन सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

बिछुआसाहनी व सातभाई ढाना में पेयजल स्रोतों की जांच और क्लोरीनेशन सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा जिले के विकासखंड पांढुर्णा अंतर्गत ग्राम बिछुआसाहनी तथा बसाहट सातभाई ढाना में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को विभागीय टीम ने गांवों का निरीक्षण कर सभी पेयजल स्रोतों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान ग्राम में स्थापित सभी हैंडपंपों एवं सार्वजनिक कुओं से जल नमूने एकत्रित कर उन्हें केमिकल एवं बैक्टीरियोलॉजिकल परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी जल स्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया, ताकि पेयजल पूरी तरह सुरक्षित बना रहे और किसी भी प्रकार के संक्रमण की संभावना को रोका जा सके।

उल्लेखनीय है कि ग्राम के कुछ लोग दूषित भोजन के कारण अस्वस्थ हुए थे। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियातन पेयजल स्रोतों की जांच एवं शुद्धिकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की है।

Related Articles

जिला प्रशासन द्वारा आमजन के स्वास्थ्य संरक्षण एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्धता के लिए सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई लगातार जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!