
बम होने की सूचना के बाद इंडिगो के विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी के अनुसार, कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 2706 की नागपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
बताया जा रहा है कि आज सुबह 9:20 बजे कोच्चि से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 2706 में बम की धमकी मिली और उसे नागपुर एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 2706 सुबह 9.20 बजे केरल के कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुई और बीच हवा में ही उसे बम की धमकी मिली और उसे नागपुर हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
अनु रंगा जैसलमेर