
अम्बेड
हमीरपुर से राजकुमार ब्यूरों चीफ अखंड भारत
हमीरपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ अंबेडकर पार्क पहुंचकर साफ सफाई की और संविधान निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया।
मौदहा कस्बे के रहमानिया इंटर कॉलेज के पीछे दलित बस्ती स्थित अम्बेडकर पार्क में पूर्व महिला जिलाध्यक्ष साधना सिंह, मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश त्रिपाठी, मसगांव प्रधान परमहंस, ज्ञानेंद्र सिंह, मुहम्मद नसीम लाला, अशोक गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने
पार्क की साफ सफाई कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान संविधान सम्मत चलने की प्रेरणा ली गयी।