A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सत्रह साल पुराने आगजनी मामले में सभी आरोपी दोषमुक्त

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा हमीरपुर। बीत डेढ दशक पुराने कस्बे में हुई आगजनी मामले में सभी दो दर्जन आरोपियों को न्यायलय ने दोषमुक्त कर दिया जिससे कस्बे वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बीते सत्रह साल पहले आठ मई 2008 को कस्बे के मौजूदा नगरपालिका अध्यक्ष खलील अहमद उर्फ़ बुद्धू पहलवान की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी जिसके बाद बडे चौराहे पर आगजनी की घटना होने के पश्चात पुलिस ने दो दर्जन नामजद आरोपियों सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था उसी मामले में सत्रह साल बाद आए फैसले में न्यायलय ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। न्यायलय के इस फैसले से कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई है लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईया दी।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button