A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता को स्थानांतरण पर भावपूर्ण विदाई

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। पुलिस लाइन्स हमीरपुर में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Related Articles

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मनोज कुमार गुप्ता के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए और उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम में अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!