A2Z सभी खबर सभी जिले कीसागर

भाजपा प्रत्याशी डां. लता बानखेड़े के पक्ष में सघन जनसंपर्क कर पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे ने प्रचंड बहुमत से जीताने का लिया संकल्प

खुरई। सागर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा.लता वानखेड़े के समर्थन में पूर्व विधायक खुरई अरुणोदय चौबे अन्नू भैया गांव गांव पहुंच कर रहे संघन जनसंपर्क। भाजपा प्रत्याशी के डा लता वानखेड़े के समर्थन में बीना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खिमलासा मंडल के ग्राम तेवरा से प्रारंभ किया जो पथरिया जेगन, कर्मपुर, खिमलासा, खडेसरा, भरछा, बीरमखेडी, गिरेहनी, निवाड़ी, गढौली देर रात पहुंच कर समाप्त हुआ।

पूर्व विधायक श्री चौबे केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बूते जनता के बीच पहुंच कर , वर्तमान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से मत देने की अपील कर रहे हैं। इस अवसर पर पंडित अरुणोदय चौबे नें कहा कि भारतीय आस्था के प्रतीक भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। भगवान श्री राम के भव्य मन्दिर बनाने के वायदे को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया। बिगत बीस वर्षों में मध्यप्रदेश का चाहूँमुखी विकास हुआ है। प्रधान मंत्री मोदी जी ने ग़रीबों के सपनों को साकार किया, उन्हें आवास दिया, मुफ़्त राशन दिया, किसानों को सम्मान निधि व विभिन्न प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया, रोटी कपड़ा और मकान इस नारे को सच्चे अर्थों में मोदी जी ने सार्थक किया। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के मान सम्मान को मोदी जी बढ़ाया है, एक राष्ट्र एक क़ानून, धारा 370 की समाप्ति, यह चुनाव मोदी जी का है, मोदी की गारंटी है इस देश को विश्वस्तर पर आर्थिक समृद्ध बनाने की, मोदी जी की गारंटी है इस देश के कमजोर और बांचित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने की। श्री चौबे को जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन।

श्री चौबे की प्रेरणा व भाजपा की रीति नीति से‌ प्रभावित होकर जनसंपर्क के दौरान शैलेन्द्र दीक्षित, रामस्वरूप पटेरिया, ओंमकार दीक्षित, रामेश्वर दीक्षित, राजेश पस्तोर, अशोक पटेरिया, नीलेश पटेरिया, शिवम पटैरिया , बहादुर यादव, विनोद रावत, शिवांग रावत, छोटू रावत, नीलेश यादव, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, संतोष अहिरवार, पप्पू अहिरवार, दामोदर चौबे खडेसरा, श्री रघुवीर सिंह लैटवास पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस, चन्द्र प्रकाश सिंह राजपूत खिमलासा, रामदास विश्वकर्मा पंच खडेसरा, गौरीशंकर कुर्मी, राम विश्वास कुर्मी, जगमोहन कुर्मी, धर्मपाल कुर्मी, सुरेन्द्र कुर्मी, कंछेदी लाल कुर्मी, शंकरलाल राय, इमरत सिंह कुर्मी, मांधाता चौबे, आसाराम पाराशर, श्याम बिहारी पाराशर, प्रकाश रावत, भगवती चढ़ार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ श्री चौबे के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।

इस दौरान साथ में विलासराव देवस्कर, रामनारायण सोनी, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, अभय प्रताप सिंह चच्चा, नारायण सिंह चंदेल, नवल सिंह वसाहरी, अनिल रिछारिया, महेन्द्र कुमार दादे, रामकुमार कौशिक, विजय वाथरी सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!