http://(मोहरसिंह) नोहर जिला हनुमानगढ़ राजस्थान बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के 133वें जन्मोत्सव पर अंबेडकर नवयुवक संघ व अंबेडकर छात्र विकास संघ के संयुक्त तत्वावधान में"संविधान जन चेतना यात्रा"का आयोजन किया गया। संविधान जन चेतना यात्रा में गांवों से जत्थों के रूप में लोग अम्बेडकर विहार पहुंचे, सुबह 8 बजे लोगों का जत्थो के रूप में "बाबा साहेब अमर रहे" के नारों के साथ अंबेडकर विहार पहुंचना प्रारंभ हुऐ। 10:30 बजे अम्बेडकर विहार की ओर जाने वाले तमाम रास्तों पर भीम अनुयायियों की भीड़ हो गई थी। 11:00 बजे अम्बेडकर विहार से यात्रा प्रारंभ होने के बाद लोगों का जुनून देखने को बन रहा था। अंबेडकर विहार से संविधान जन चेतना यात्रा के निकलते ही शहर वासियों ने पुष्प वर्षा शुरू की जो निरंतर समापन तक जारी रही। शहर के तमाम सामाजिक संगठनों व व्यापारियों ने जगह - जगह पानी आदि की छब्बीले लगवाई। इस अवसर पर राधेश्याम जोईया,दीपक रेगर, भगवानाराम बशेर,हरिराम मीणा, संतलाल पार्षद, शेरसिंह पार्षद, कृष्णा पार्षद,सरपंच आत्मप्रकाश बरोड़,सरपंच लालचंद सारसर,सरपंच देवीलाल रोहिला,सरपंच भंवरलाल मेघवाल,पूर्व सरपंच चाननराम,पूर्व सरपंच साधुराम,पूर्णराम पार्षद,आलोक बिबान, ओम नायक,मुकेश नायक,दर्शन मेघवाल,ज्ञानाराम,बेगराज राठी,राजेश महायच,राकेश बांवरी,सुमित डिगवाल, नीरज,अमन,गोविंद कंडा सहित हजारों की संख्या में मानवतावादी लोग अपस्थित रहे।