A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला बदर के आदेशो की अवहेलना करने पर कुकड़ेश्वर पुलिस ने आरोपी दिनेश को किया गिरफ्तार

 

नीमच / कुकडेश्वर। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारियों / चौकी प्रभारियों को अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की धरपकड तथा निगरानी बदमाश / गुण्डा/जिला बदर की आकस्मिक चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देशों के पालन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा विमलेश उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक आर.एस. दांगी एवं टीम द्वारा आकस्मिक चैकिंग के दौरान पुलिस थाना कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के जिला बदर आदेश के उल्लंघन पर दिनेश पिता भगतराम करमावत उम्र 38 साल निवासी तलाउ को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध 14. 15 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 एवं 188 भादवि के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेश्वर एवं टीम का योगदान सराहनीय रहा है।

पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा आमजनता से अपील की जाती है कि फरार चल रहे आरोपियों एवं अनैतिक गतिविधियों की सूचना गोपनीय रूप से पुलिस तक पहुँचाए। सूचना पहुँचाने वाले को आरोपी पर उदघोषित ईनाम दिया जाएगा एवं उनकी पहचान गोपनीय रखी जावेगी।

Related Articles

Show More
Back to top button