A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :श्रमिकों के संभावित आंदोलन को लेकर पुलिस सक्रिय 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । हिंदुस्तान युनिलीवर में श्रमिकों के मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्टरी गेट में हंगामा करने वाले श्रमिकों से माफीनामा लिखवा कर उन्हें प्रवेश दिया गया। मीडिया में खबर आने के बाद शुक्रवार को एसडीएम सदर व सीओ सदर फैक्टरी पहुंचकर प्रबंधन से बात की। वही आंदोलन करने वाले कर्मियों को अधिकारियों के आने के पहले फैक्टरी से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। जिससे अधिकारी उनसे बात ही नहीं कर सकी।

एसडीएम और सीओ ने कम्पनी प्रबंधन से की बातचीत 

Related Articles

बृहस्पतिवार को हिंदुस्तान युनिलीवर एवं यूआईएल के ठेकेदारी में लगे श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर कार्य बहिष्कार करते हुए मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग के साथ कैंटीन में भोजन व्यवस्था तथा मोबाइल पर लगाई गई रोक को समाप्त करने की मांग की थी। श्रमिकों की इस बात को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका असर शुक्रवार को दिखाई दिया। सुबह से गेट नंबर दो में पुलिसकर्मी तैनात कर श्रमिकों पर नजर बना कर रखी। वहीं दोपहर बाद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार एवं सीओ सदर राजेश कमल फैक्टरी पहुंचे। लेकिन इन दोनों अधिकारियों के आने के पहले ही आंदोलन करने वाले श्रमिकों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। जिससे अधिकारियों ने प्रबंध तंत्र से वार्ता करने के बाद वापस लौट गई। दोनों अधिकारी मीडिया से बचते हुए गेट नंबर दो की बजाय गेट नंबर चार से निकलकर मुख्यालय वापस चले गए। वहीं मीडिया को फैक्टरी के सुरक्षाकर्मियों ने गेट नंबर दो पर ही रोक रखा।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!