A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :मौदहा तहसील सभागार में ‘भूजल सप्ताह’ के तहत दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। तहसील सभागार मौदहा में 16 से 22 जुलाई तक आयोजित ‘भूजल सप्ताह’ के अंतर्गत जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) करणवीर सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।एसडीएम ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और भूजल स्तर को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को जल का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए। उन्होंने वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण तथा पानी की बर्बादी रोकने का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भूजल संरक्षण के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

Show More
Back to top button