

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय, हमीरपुर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 13 नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं का सम्मानपूर्वक स्वागत कर कन्या जन्म का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग की टीम ने नवजात बालिकाओं को बेबी किट, डायपर्स एवं वस्त्र वितरित कर उनके जन्म की खुशियां साझा कीं तथा परिवारों को बेटियों के पालन-पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने बालिकाओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, समान अधिकार एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने पर बल देते हुए बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सभी से सहयोग की अपील की।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। कन्या जन्मोत्सव के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग का विशेष सहयोग रहा।

