मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
Sacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिटSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिट
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश

WhatsApp Facebook

अधिकारियों को विद्यार्थियों की सुविधा एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश

छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश

जहानाबाद। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने हुलासगंज प्रखंड स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (इंजीनियरिंग कॉलेज) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय परिसर, शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई एवं परिसर की समग्र व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने महाविद्यालय परिसर, कक्षाओं, छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था, परिसर की स्वच्छता एवं भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए महाविद्यालय प्रशासन को इनकी गुणवत्ता निरंतर बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने महाविद्यालय के प्रस्तावित बालक छात्रावास एवं बालिका छात्रावास के लिए चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने भूमि की स्थिति एवं सीमांकन का अवलोकन करते हुए राजस्व कर्मियों एवं अमीन को स्पष्ट सीमांकन के साथ संशोधित नज़री नक्शा तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जा सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जहानाबाद के प्राचार्य, प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलासगंज, राजस्व कर्मी, अमीन एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को विद्यार्थियों की सुविधा एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।