A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :काछिन डेरा को नगर क्षेत्र में शामिल कराने की मांग, महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। सम्पूर्ण समाधान दिवस में फत्तेपुर मजरा काछिन डेरा के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपने मजरे को मौदहा नगर क्षेत्र में शामिल कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि काछिन डेरा पहले फत्तेपुर ग्राम पंचायत से जुड़ा था, लेकिन वर्तमान में न तो नगर क्षेत्र में शामिल है और न ही किसी ग्रामीण पंचायत से जुड़ा है।ज्ञापन देकर राजाबाबू पुत्र रज्जन सहित ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासनिक स्थिति स्पष्ट न होने के कारण काछिन डेरा के लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने से वे मतदान का अधिकार भी नहीं निभा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि काछिन डेरा को शीघ्र नगर क्षेत्र में शामिल कराया जाए, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और मतदान का अधिकार भी प्राप्त हो।इस दौरान सीताराम, रमेश कुमार, रामबिलास, संतराम, सुरेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अनीता सहित एक दर्जन महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button