मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेशजनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — श्रीमती सावित्री ठाकुरभगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी आयोजितसंत रविदास जयंती पर मनावर में निकली समरसता कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागतहमीरपुर :12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालतनेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को किया रवाना ,*पंचायत सहायकों का हल्ला बोल: 30 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग, नहीं मानी तो लखनऊ में महाधरना और काम ठप!*बिहार मुजफ्फरपुर शिवहर सीतामढ़ी बीच के खबरबलराम कृषि महोत्सव में 700 से अधिक किसानों ने लिया भागचंद्रशेखर आजाद नगर:- सरकार से भाषण नहीं कागजात चाहिएसंत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेशजनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — श्रीमती सावित्री ठाकुरभगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी आयोजितसंत रविदास जयंती पर मनावर में निकली समरसता कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागतहमीरपुर :12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*इटारसी में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना की मांग तेज*

*इटारसी में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना की मांग तेज*
WhatsApp Facebook

*लंबे समय से लंबित रेलवे की स्वीकृति, पदाधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण, शीघ्र अनुमति की मांग*

*इटारसी* भारतरत्न संविधान निर्माता परम पूज्य डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की भव्य प्रतिमा इटारसी के समीप रेलवे स्टेशन के समीप खाली भूखण्ड पर स्थापित करने की मांग को लेकर जिला महामंत्री एवं जिला अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण समिति सदस्य मुकेश चंद्र मैना भाजपा नर्मदापुरम पदाधिकारियों एवं सामाजिक जनों ने रेलवे की भूमि पर स्थित प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी, जिला पदाधिकारीगण एवं समस्त मंडलों के अध्यक्षगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर दूर, ऑल इंडिया ओबीसी रेल्वे एम्पलॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के पास स्थित वह भूखंड जहां वर्तमान में रेलवे का खाली कोच खड़ा है। इसी स्थान पर पूर्व में लगभग डेढ़-दो साल से डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना हेतु रेलवे मंत्री से मांग की जा रही है। जिसके लिये सांसद श्री दर्शनसिंह चौधरी जी व्दारा एक साल पूर्व केन्द्री रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी को पत्र जारी किया गया है। । साथ ही जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना द्वारा 27.03.2025 को रेलमंत्री एवं 24.03.2026 को डीआरएम भोपाल श्री पंकज त्यागी जी को स्मरण पत्र भेजे गए हैं। 12.04.2025 को सांसद जी के इटारसी दौरे पर अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया था, परंतु आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। पदाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस भूमि का पूर्व में आवंटन रेलवे एक्सप्रेस फूड का निरस्त हो चुका है, श्री मुकेश चंद मैना जी द्वारा इस स्थान पर अतिक्रमण को हटाने को लेकर डीआरएम एवं जिला कलेक्टर एसडीएम को पत्र दिया है यह स्थान सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टि से प्रतिमा स्थापना के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है।

महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बबन रावत जी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि समाज लंबे समय से इस मांग को लेकर आंदोलनरत है निरीक्षण के दौरान जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी एवं पदाधिकारियों ने एक स्वर में उस स्थान की मांग की गई है। साथ ही रेलवे प्रशासन द्वारा शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर इस अतिक्रमण स्थान पर अवैध वेण्डरों के द्वारा खाना सप्लाय करने का अड्डा बना रखा है। उस अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए, ताकि बाबासाहेब की आदमकद प्रतिमा स्थापित कर क्षेत्र में सामाजिक समरसता और समानता का प्रतीक बनाया जा सके

इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू सिकन्दर, विनोद लोंगरे, रमेश उपरारिया, खुशीलाल अहिरवार, धर्मराज कुचबंदिया, अरविंद अहिरवार, संदीप सोनकर, तरूण बकोरिया, राम सागर, रविन्द्र मेषकर, बालकिशन अहिरवार, अनुज कुरेरिया, लालता प्रसाद अहिरवार, जमना प्रसाद महोबिया, माखनलाल चौधरी, अखिलेश बिल्लौरे, नरेन्द्र बाल्मीक , चंद्रकांत मेहरा, रितेश कुरेशिया, शुभम मोरे, महेन्द्र परमार, सुरेश जनोरिया, सालकराम अहिरवार, सुभाष कुमार झारिया, सुनील ठाकरे, विनोद साठे, मुकेश नायक, नीरज मेहरा, रामदास अहिरवार, राममोहन अहिरवार, मुकेश कुमार खटीक, रामभरोस अहिरवार, प्रदीप कंथेले, ग्यारसी मेहरा सहित अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

AKHAND BHARAT NEWS REPORTER

जिला संवाददाता नर्मदापुरम नरेन्द्र बाल्मीक

Akhand Bharat News के अधिकृत संवाददाता।

सत्यापन करें →