A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सिसोलर में दंगल व दौड़ प्रतियोगिता के साथ महाराजा बाबा का ऐतिहासिक मेला सम्पन्न 

भारत केशरी रामेश्वर यादव ने शील्ड,बाइक एवं इक्यावन हजार जीते, विकास ने दौड़ प्रतियोगिता में मारी बाजी        

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत

Related Articles

मौदहा। हमीरपुर।07 नवंबर मौदहा विकास खण्ड के बड़ी आबादी वाले गांव सिसोलर के महाराजा बाबा मेला महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को दोपहर बाद भव्य ईनामी दंगल का आयोजन किया गया जिसमें भारत केशरी रामेश्वर यादव ने फाइनल कुस्ती जीतकर शील्ड , बाइक और इक्यावन हजार रुपए का ईनाम अपने नाम कर लिया है। वहीं सुबह आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में विकास ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड एवं पारितोषिक जीता है।इसी के साथ तीन दिवसीय महाराजा बाबा मेला महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हो गया है।

मौदहा विकास खण्ड के बड़ी आबादी वाले गांव सिसोलर में महाराजा बाबा का ऐतिहासिक तीन दिवसीय मेला कार्तिक पूर्णिमा से आरंभ हुआ था। मेला के तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह खेल स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें कुल 60 प्रतिभागियों ने भागीदारी की है। इनमें से आठ प्रतिभागियों ने फाइनल दौड़ में हिस्सा लिया है। जिसमें मसगांव के विकास पुत्र वीर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी है। दूसरे स्थान पर किसवाही गांव के विकास सिंह पुत्र ज्ञान सिंह और तीसरे स्थान में मसगवां के अनुज पुत्र वीर सिंह रहे हैं।इन विजेताओं को शील्ड, मेडल व पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया है। दोपहर बाद ईनामी दंगल का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्रीय और दूरदराज से आए पहलवानों ने कुस्ती कला का जबरदस्त प्रदर्शन कर कुस्ती प्रेमियों की वाहवाही लूटी है।धीरू पहलवान मूंगुस ने सिसोलर के अजीत को पराजित किया है। फिरोजाबाद के लवकुश ने कुलदीप डेढ़ा को हराया है।शिवाय एटा और बीरेंद्र डेढ़ा की कुस्ती बराबरी पर छूटी है। राधेश्याम मिरगहनी ने विवेक हरियाणा को परास्त किया है। हेमचंद्र टोला ने चंदू गोरखपुर को पराजित किया है। दिल्ली की सौम्या और बांदा की पायल पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा है। फिरोजाबाद के हैप्पी ने गाजियाबाद के सतेन्द्र को पराजित किया है। स्टील बाडी हरिद्वार ने गुल्ला लखनऊ को हराया है। दंगल में शील्ड , बाइक और इक्यावन हजार रुपए की ईनामी फाइनल कुस्ती भारत केशरी रामेश्वर यादव और साहिल पहलवान हरियाणा के बीच हुई । इस कुस्ती के रोमांचक मुकाबले में भारत केशरी रामेश्वर यादव ने साहिल पहलवान को पराजित कर शील्ड, बाइक और इक्यावन हजार रुपए अपने नाम किए हैं।लक्ष्मन सिंह तिलसरस और लल्लू पहलवान मवई ने रैफरी की भूमिका अदा की है।इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक युवराज सिंह इचौली,भाजपा नेता केशव बाबू शिवहरे सिसोलर, मौदहा नगरपालिका चेयरमैन रजा मोहम्मद श्री नाथ, मौदहा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लाला राम निषाद, लल्लू पहलवान मवई बांदा, समाजसेवी विजय शंकर पाण्डेय सिसोलर, पूर्व प्रधान रणधीर सिंह यादव, इंद्रजीत सिंह नन्ना टिकरी, एसआई अक्षय कुमार सिंह, भाजपा नेता महेश प्रसाद शुक्ल, क्रय-विक्रय अध्यक्ष राघवेन्द्र गौतम, भाजपा नेता सुरेन्द्र तिवारी, सपा नेता मनीष यादव,दीपू ओमर, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र पाल,शैल तिवारी सहित हजारों की संख्या में दंगल प्रेमी मौजूद रहे हैं। संचालन राजेंद्र कुमार प्रजापति ने किया है। वहीं दौड़ प्रतियोगिता एवं दंगल कार्यक्रम के संयोजक ग्राम प्रधान विजय शंकर प्रजापति ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!