

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा, हमीरपुर। कस्बा निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्मार्टम की कार्रवाई शुरु कर दी हैं।
कस्बे के मौहल्ला कुम्हरौडा निवासी राम कुमार के बाईस वर्षीय पुत्र अमित ने सूना घर पाकर घर में फासी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों सहित मोहल्ले में हडकम्प मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरु कर दी हैं।
मृतक अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे बडा और अविवाहित था। घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया हैं और रो रो कर बुरा हाल हैं।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली हैं,पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएंगा।