A2Z सभी खबर सभी जिले की

पदोन्नति प्राप्त पुलिस अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी का आयोजन सम्पन्न

 

पदोन्नति प्राप्त पुलिस अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी का आयोजन सम्पन्न

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा द्वारा आज पुलिस मुख्यालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ में पदोन्नति प्राप्त आई.पी.एस. अधिकारियों की पिपिंग सेरेमनी (Pipping Ceremony) का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति उपरान्त उनके नवीन रैंक के बैज लगाए गए ।
*1. श्री तरूण गाबा,* पुलिस महानिरीक्षक (लखनऊ रेंज लखनऊ) — अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति ।
*2. श्री प्रवीण कुमार,* पुलिस महानिरीक्षक (अयोध्या रेंज अयोध्या) — अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति ।
*3. श्री किरण एस०,* पुलिस उप महानिरीक्षक (डीजीपी मुख्यालय) —पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति ।
*4. श्री आनन्द सुरेशराव कुलकर्णी,* पुलिस उप महानिरीक्षक (तकनीकी सेवाएं) —पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति ।
*5. श्री अमित वर्मा,* पुलिस उप महानिरीक्षक (कमिश्नरेट लखनऊ) —पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति ।
*6. श्री राजीव मल्होत्रा,* पुलिस उप महानिरीक्षक (UPSIFS) —पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति ।
*7. डॉ० अखिलेश कुमार निगम,* पुलिस उप महानिरीक्षक (अपराध अनुसंधान विभाग) —पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति ।
*8. श्री हेमराज मीना,* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (डीजीपी मुख्यालय) — पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति ।
*9. श्री संतोष कुमार मिश्रा,* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (डीजीपी मुख्यालय) — पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति ।

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा पदोन्नति प्राप्त समस्त पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी गई ।

Related Articles

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!