A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रजापति बस्ती में आयोजित किया स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर

 

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां

प्रजापति बस्ती में आयोजित किया स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर

कामां – जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा सेवा सप्ताह के पांचवें दिवस के सेवा कार्य में प्रजापत बस्ती में प्रजापत मंदिर में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं गोविन्द बृजवासी की सरस्वती वंदना के साथ किया गया शिविर में डॉ संजय शर्मा द्वारा बीमारियों का निदान कर फार्मासिस्ट रामलाल द्वारा दवाई प्रदान कर संतुष्टि प्रदान की गई । इस समय मौसमी बीमारी अपने पूरे ज़ोर पर चल रही हैं जिसमें वायरल बुखार ज़ुकाम खांसी रक्तचाप शुगर आदि बीमारी काफी ज़ोर फैल रही डॉ संजय शर्मा द्वारा जांच कर दवाई दिलवाई गई। कार्यक्रम का संचालन रमन लाल आर्य द्वारा किया गया इस शिविर में ग्रुप के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल अपना घर सेवा समिति अध्यक्ष प्रमोद पुजारी, सुनील तमोलिया ,हरी कुम्हेरिया उमाशंकर शर्मा ,नेमीचंद घगवाडी वाले ,गोविन्द खंडेलवाल,सुरेश सोनी, महेंद्र अरोड़ा, मनोज गंगोरा वाले एवं हरप्रसाद नाटाणी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रजापत समाज से महेश चन्द दौजी राम जी व अन्य बन्धु उपस्थित रहे समाज के अध्यक्ष मुनेश कुमार द्वारा संस्था का आभार व्यक्त किया। शिविर में 121 मरीजों ने दवाई प्राप्त की।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!