A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्रज विभूति सम्मान मिलने पर डॉ भगवान मकरंद का किया अभिनंदन

 

ब्रज विभूति सम्मान मिलने पर डॉ भगवान मकरंद का किया अभिनंदन

कामां सर्व ब्राह्मण समाज कामाँ के पदाधिकारियों ने आज कामां के प्रमुख साहित्यकार एवं कीर्तनकार डॉ भगवान मकरंद का समाज की ओर से अभिनंदन किया।उल्लेखनीय है कि ब्रज कला केंद्र नई दिल्ली ने मकरन्द को हवेली संगीत , कविताओं एवं ब्रज लीला स्थलों के प्रचार के लिए ब्रज विभूति सम्मान से सम्मानित किया है । इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्रीनाथ शर्मा, पूर्व एयरफोर्स ऑफिसर उमाशंकर शर्मा, पूर्व सहायक अभियंता महेश शर्मा, अरुण पाराशर एडवोकेट, देवेंद्र उपाध्याय , सोनू चौबिया , पार्षद चंद्रशेखर लाला , मोहन बाबूजी , राजेंद्र कटारा, जगदीश जांगिड़ एवं जगदीश जोशी सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित हुए । और उन्होंने ब्रज विभूति सम्मान मिलने पर भगवान मकरंद का साफा पहनाकर उत्तरीय उढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह स्वरूप श्री चित्र भेंट करके स्वागत और अभिनंदन किया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!