A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :उपजिलाधिकारी सरीला ने मेधावियों को किया सम्मानित 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

राठ हमीरपुर।यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2026 की परीक्षा में अपना परचम लहराने वाले पं.दीनदयाल आवासीय इण्टर कॉलेज चिकासी के मेधावी छात्र छात्राओं को सरीला एसडीएम राजकुमार गुप्ता एवं चिकासी थाना प्रभारी मयंक चंदेल द्वारा फूल माला पहना, मेडल , डायरी व पेन देकर पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुवीर शरण (अंकल) ने बताया कि सर्व प्रथम एसडीएम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करें। इसके लिए उन्होंने डायरी में अपने लक्ष्य और उसके लिए किए जाने वाले प्रयासों को लिखने के लिए प्रेरित किया। चिकासी थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क रहता है और स्वस्थ मस्तिष्क लगन से ही बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

Related Articles

इसके बाद हाईस्कूल/इण्टर मीडिएट के मेधावी छात्र नीतेश 92 %,विपिन राजपूत 90%, प्रिंस 89.2%, खेमचंद्र 89%, आदित्य राजपूत 89%, निखिल राजपूत 88%, देवांश गुप्ता 88%, यशेंद्र सिंह 87.4%,राज राजपूत 87 %, सक्षम मिश्रा 87 %, दिव्यांश 86.3%,आदित्य यादव 86.3%आदि सहित अन्य मेधावी छात्रों का मनोबल बढ़ाया। इसके पश्चात सभी आमंत्रित मेधावी छात्र छात्राओं का प्रधानाचार्य ने मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!