A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

झिंझरी पुलिस को मिली बडी सफलता नशा मुक्त अभियान के तहत अबैध रूप से शराब की तशकरी करने वालो को धर दबोजा

झिंझरी पुलिस को मिली बडी सफलता नशा मुक्त अभियान के तहत अबैध रूप से शराब की तशकरी करने वालो को धर दबोजा ∙∙∙∙

नशा मुक्ति अभियान एवं अबैध शराब की तशकरी करने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ0 संतोष डेहरिया , नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसीया एवं थाना प्रभारी माधवनगर श्री संजय दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा अवैध रूप से बडी मात्रा मे शराब का परिवहन करने वाले आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(2) आवकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही ।
घटना का विवरणः- दिनांक 12/01/26 को दौरान रात्रि गस्त मे मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक अशोक लिलेंड कम्पनी लोडर वाहन में शराब लिये तेवरी तरफ से कटनी की ओर आ रहा है जो मेगी प्वाईट ढाबा के सामने कटनी की ओर जाने वाली एन.एच.30 रोड ग्राम देवरीटोला मे आ रही एक अशोक लिलेंड कम्पनी लोडर वाहन को रोका चालक व उसके साथ बैठा व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे की और भागने लगे जिन्हे हमराह स्टाफ व राहगीर साक्षी की मदद से घेराबन्दी कर पकडे जिनसे उनका नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 1. माधव केवट पिता शम्भू शंकर केवट उम्र 19 साल निवासी विवेकानंद चौक लखेरा थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी (म.प्र.) 2. गोपी भूमिया पिता गंगाराम भूमिया उम्र 22 साल निवासी टिकरिया स्कूल के पास थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी (म.प्र.) का बताया गवाहो के समक्ष लोडर अशोक लिलेंड कम्पनी क्र MP/20/GB/3452 को चेक करने पर 32 पेटियां लाल मसाला देशी मंदिरा शराब 1600 पाव कुल 288 बल्क लीटर कीमती लगभग 1,76,000/- रूपये की व एक सफेद रंग का अशोक लिलेंड कम्पनी का लोडर मॉडल दोस्त प्लस क्र. MP/20/GB/3452 कीमती करीब 7,50,000/-रूपये। कुल कीमती 9,26,000/- रूपये की मिली होना पाये जाने समझ गवाहान जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध 34(2) आवकारी एक्ट के तहत अभिरक्षा मे लिया गया। आरोपियों के व्दारा संगठित अपराध किया जा रहा है जो पुलिस चौकी झिंझरी व्दारा अवैध शराफ माफिया के विरुद्ध ताबडतोड कार्यवाही की गई है जो पिछले दो माह मे अवैध शराब की 06 बडी खेपें पकडी गई है। विवेचना मे और भी आरोपियों के खुलाशा होने की संभावना है।
सराहनीय भूमिका- इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि राजेश दुबे के नेतृत्व में सउनि शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, प्र.आर. पंकज त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!