
पंकज मास्टर (जिला रिपोर्टर- अखंड भारत न्यूज)
स्थानीय थाना क्षेत्र रेवती में गुरुवार दोपहर को एक बड़ी अगलगी की घटना सामने आई। विशुनपुरा ग्राम सभा के घघरौली पूर्वी में लगी भीषण आग ने 10 परिवारों को बेघर कर दिया।

बृजेश राजभर की झोपड़ी से शुरू हुई आग तेजी से फैलती गई। आग पर काबू पाने से पहले ही इसने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में राजू राजभर, राजेश राजभर, अशोक राजभर, लाल जी राजभर, उपेंद्र राजभर, शेखर राजभर, रमेश राजभर, उमा राजभर और दिलीप राजभर की कुल 15 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
आग में घरों का सारा सामान जल गया। राजू की मोटरसाइकिल और 30 हजार रुपये नगद भी आग की भेंट चढ़ गए। राजेश राजभर की 6 बकरियां, शेखर राजभर की 4 बकरियां और बृजेश राजभर की 2 बकरियां जिंदा जल गईं। राजेश की एक गाय भी आग से बुरी तरह झुलस गई।
इस हादसे के बाद सभी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]