A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशरीवा

रीवा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंगलवार को शहर के यह रूट रहेंगे डायवर्ट, भूल कर भी इन रास्तो पर न जाएं ।

मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव रीवा शहर में करेंगे आम जनता को संबोधित।

रीवा। शहर की यातायात व्यवस्था हालांकि हर दिन ही एक सी रहती है, किसी भी मुख्य मार्ग से निकले जाम के झाम का सामना करना ही पड़ता है। हालांकि जिस दिन किसी व्हीआईपी का आगमन शहर में होता है तो समस्या और बढ़ जाती है। मंगलवार को भी शहर वासियो को थोड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा सकता है। इस दिन प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव रीवा आ रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी भरेंगे पर्चा
बता दें कि सीएम भाजपा प्रत्याशी जर्नादन मिश्रा का नामांकन दाखिल कराने रीवा पहुंच रहे है। भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह इस बात को लेकर है, वहीं प्रशासनिक अमला भी सीएम के आगमन को लेकर अलर्ट है।

रीवा शहर मार्ग किए परिवर्तित

Related Articles

बता दें कि यातायात विभाग ने एक दिन पूर्व सीएम के कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था बनाते हुए परिवर्तित मार्गो का रूट चार्ट जारी कर दिया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि कौन से मार्ग परिवर्तित रहेेंगे। इसलिए मंगलवार को निर्धारित समय पर इन मार्गो में जाने से परेशानी हो सकती है।

 

 

 

 

 

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button