A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:एम. आर. एफ. सेंटर के बाहर कूडा जलाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। नगर पंचायत के एमआरएफ सेंटर से महज कुछ दूरी पर तालाबनुमा जमीन पर नगर पंचायत कर्मी कस्बे से लाए गए कूड़े को डालकर जला रहे कूड़े के ढे़र में निकलने वाला धुआं नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय के भवन को बदरंग कर रहा है। अधिशाषी अधिकारी कूड़ा जलाने पर अनिभिज्ञता जताते हुए कहा कि वह अवकाश पर है आने के बाद वह मौके पर जाकर देखेंगे।

केंद्रीय विद्यालय के समीप एम आर एफ( कूडा़ निस्तारण केंद्र) बना हुआ है। इस केंद्र में नाम मात्र का कूड़ा डाला जाता है। कस्बे से आने वाले कूड़े को केंद्र से महज 100 मीटर दूर एक तालाबनुमा जगह पर डालकर आग लगा दी जाती है और वह पूरे दिन सुलगता रहता है। इससे निकलने वाला गंदा काला धुआं केंद्रीय विद्यालय की नवनिर्मित भवन को बदरंग कर रहा है साथ ही इससे उठने वाली बदबू से केंद्रीय विद्यालय में रहने वाले चौकीदार आदि परेशान रहते हैं। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य ने एमआरएफ सेंटर के बाहर कूड़ा फेंके जाने पर और जलाए जाने पर अनिभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि वह अवकाश पर है अवकाश से वापस आने पर वह मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे अगर कूड़ा एमआरएफ सेंटर के बाहर फेंका जा रहा है तो दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!