A2Z सभी खबर सभी जिले की

अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित,40 आवेदनों पर हुई सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित,40 आवेदनों पर हुई सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – राज्य शासन द्वारा संचालित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सुनवाई की जाती है। इसी क्रम में आज कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री ने 40 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूरस्थ अंचलों से आए नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भू-अधिकार पट्टा उपलब्ध कराने, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, जाति प्रमाण पत्र जारी करने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने तथा खसरा-नक्शा दुरुस्ती से जुड़े प्रकरण प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

भूमि, मुआवजा, बी.पी.एल., वनाधिकार एवं आधार संबंधी प्रकरण पहुंचे जनसुनवाई में
जनसुनवाई के दौरान ग्राम सिवनी निवासी श्री नामदेव पांडुरंग डाले ने डोलनाला जलाशय डूब क्षेत्र से प्रभावित ग्राम करव्हार में शेष डूब क्षेत्र का मुआवजा दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं जाटवा वार्ड पांढुर्णा निवासी प्रकाश घोडे ने कृषिभूमि के नक्शे में दुरुस्ती कराने की मांग रखी। ग्राम जुनापानीढाना निवासी सुनंदा भुमरकर ने बी.पी.एल. अंतर्गत मिलने वाले अनाज कूपन जारी करने के संबंध में आवेदन दिया।इसी प्रकार ग्राम बोरखेड़ी निवासी रामेश्वर बेलखडे एवं कलावती बेलखडे ने कृषिभूमि के नक्शे में सुधार कराने, ग्राम मरकावाड़ा निवासी शांति कुमरे ने वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत कृषि भूमि के विभागीय स्वामित्व की जांच एवं पट्टा आवंटन कराने, तथा ठाकुर कॉलोनी निवासी किशोर गजभीये ने सड़क पर अवैध निर्माण एवं चबूतरा बनाए जाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की।

इसके अलावा वार्ड क्रमांक 4 उटेकाटा निवासी नारायण पावनकर ने अपने पुत्र आर्यन पावनकर एवं माधुरी कवरेती निवासी सीराकुही के आधार कार्ड नंबर एक होने के कारण शासकीय सुविधाओं एवं शिक्षा प्राप्त करने में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। वहीं आजानगांव निवासी श्रीमती रूसीकला बेवा गणेश भादे ने भूमि सीमांकन तथा शिवाजी वार्ड निवासी विलास खुरसंगे ने बी.पी.एल. सर्वे सूची में नाम दर्ज कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

Show More
Check Also
Close
Back to top button