A2Z सभी खबर सभी जिले की

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार ने किया पांढुर्णा जिले के सौंसर व पांढुर्णा विकासखण्ड का निरीक्षण

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार ने किया पांढुर्णा जिले के सौंसर व पांढुर्णा विकासखण्ड का निरीक्षण

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य

पांढुरना – उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार द्वारा जानकारी दी गई कि कलेक्टर पांढुर्णा के निर्देशानुसार डॉ. पक्षवार द्वारा जिले के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों एवं योजनाओं का निरीक्षण किया गया।

Related Articles

निरीक्षण के दौरान सिराठा और नांदनवाड़ी में समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया और कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण, वत्सोत्पादन की ऑनलाइन एंट्री शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। डॉ. पक्षवार ने क्षीरधारा योजना अंतर्गत निरीक्षण किया और सहायक अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना अंतर्गत सत्यापन किया गया।

विकासखण्ड सौंसर में समीक्षा बैठक में ऑनलाइन एंट्री और केसीसी लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। डॉ. टांडेकर ने सार्थक एप अटेंडेंस प्रक्रिया की जानकारी दी और कामधेनु योजना की शीघ्र स्वीकृति के निर्देश दिए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button