A2Z सभी खबर सभी जिले की

*उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सेन समाज विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सेन का किया अभिनंदन* *देहदान संकल्प को बताया समाजहित एवं मानवता के लिए अनुकरणीय कदम*

*उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सेन समाज विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सेन का किया अभिनंदन*

 

*देहदान संकल्प को बताया समाजहित एवं मानवता के लिए अनुकरणीय कदम*

 

Related Articles

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

भोपाल न्यूज/उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निवास कार्यालय भोपाल में सेन समाज विकास संगठन, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सेन का देहदान संकल्प के लिए अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री सेन द्वारा समाजहित में उठाए गए देहदान के संकल्प को गहन संवेदनशीलता और मानव सेवा के सर्वोच्च मूल्यों से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि देहदान का निर्णय प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि श्री अशोक सेन का यह कदम समाज में देहदान एवं अंगदान को लेकर सकारात्मक सोच और जागरूकता बढ़ाएगा, तथा अनेक लोगों को जीवनरक्षक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह संकल्प मनुष्य जीवन की महत्ता और समाजहित के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाता है।

 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार अंगदान और देहदान को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने समाज सेवा के निरंतर प्रयासों की सराहना की और उनके उत्तम स्वास्थ्य व की शुभकामनाएँ दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!