
बानसूर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में डीएसपी मेघा गोयल का अग्रवाल समाज बानसूर के लोगों ने अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष महावीर बालासिया के नेतृत्व में स्वागत कर सम्मान किया। इस मौके पर अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार ऐरन, पुष्कर गोयल, राम अग्रवाल, दिनेश सिंघल, अरुण अग्रवाल, अनिल सिंघल, राजेश सिंघल सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।

बानसूर में पहली बार महिला डीएसपी को पदस्थ किया गया है, जिससे पुलिस विभाग में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा मिला है। समाज के लोगों ने डीएसपी मेघा गोयल की नियुक्ति पर खुशी जताई और उनके नेतृत्व में पुलिस विभाग के बेहतर कामकाज की उम्मीद जताई।