A2Z सभी खबर सभी जिले की

दो जिलों में नसबंदी के लिए केवल एक सर्जन होने से शिविर आयोजन में आई बाधा

दो जिलों में नसबंदी के लिए केवल एक सर्जन होने से शिविर आयोजन में आई बाधा
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – दिनांक 03.02.2026 को “दो जिलों में नसबंदी कराने सिर्फ एक डॉक्टर” शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ है। उक्त समाचार के संबंध में वास्तविक स्थिति स्पष्ट किया जाना आवश्यक है।
यह उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल पांढुर्णा में माह अप्रैल 2025 में नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था। इसके पश्चात सर्जन की अनुपलब्धता के कारण नसबंदी शिविरों का आयोजन नहीं किया जा सका। नसबंदी शिविर के आयोजन के लिए सिविल अस्पताल पांढुर्णा द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री नरेश गोन्नाडे,जिला छिंदवाड़ा को नसबंदी के लिए सर्जन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पत्र प्रेषित किया गया था।

परंतु छिंदवाड़ा जिले में केवल एक मात्र सर्जन उपलब्ध होने तथा उनकी अत्यधिक व्यस्तता के कारण सिविल अस्पताल पांढुर्णा में नसबंदी शिविरों का आयोजन संभव नहीं हो सका। इसके बावजूद यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Related Articles

लाड़ली लक्ष्मी योजना से हितग्राहियों को वंचित होने से बचाने के लिए संबंधित हितग्राहियों को सिविल अस्पताल सौंसर में आयोजित नसबंदी शिविरों में पहुंचाकर ऑपरेशन कराए गए। वर्तमान में सिविल अस्पताल पांढुर्णा में आगामी माह से निरंतर नसबंदी शिविरों के आयोजन की योजना प्रस्तावित है, जिससे भविष्य में कोई भी हितग्राही नसबंदी सेवाओं से वंचित न रहे और सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!