
कैमूर में BJP सांसद की स्कॉर्पियो से शराब बरामद तस्कर फरार

कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के लूरपुरवा गांव के पास उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश से आ रही एक स्कॉर्पियो से 277 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इस वाहन पर राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश डॉ. संगीता बलवंत का स्टिकर लगा था और आगे बीजेपी का झंडा भी था

उत्पाद विभाग के एएसआई कुमार गौरव ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। हालांकि, तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए
शराब के साथ स्कॉर्पियो और एक अन्य लाइनर वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब फरार तस्करों की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है
यह घटना बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की सतर्कता को दर्शाती है, खासकर जब वाहन पर किसी जनप्रतिनिधि का स्टिकर लगा हो
उत्पाद विभाग ने इस कार्रवाई को सफल बताया है और आगे की जांच में बहुत बड़ी खुलासे होने की संभावना जताई है