

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में गुलाटी रोड स्थित एक निजी स्कूल में काव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं में उन्हें याद किया।रमेश कुशवाह ने त्रेतायुग और द्वापर युग के वृत्तांत के माध्यम से वाल्मीकि जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। काव्य समारोह का आरंभ राजा पाठक ने सरस्वती वंदना से किया और स्वरचित भजन जग से निराला है, मेरा श्याम मुरली वाला, सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियित्री योगीता उपाध्याय ने अपने रचना पाठ में कहा कि अंतर्मन की बात कहूं तो तुम मेरे हो जाओ प्रिये। वरिष्ठ साहित्यकार गोविंद सेन ने निमाड़ी हाइकु और दोहें सुनाकर वातावरण को साहित्य रंग में रंग दिया। व्यंग्यकार विश्वदीप मिश्रा ने समसामयिक क्षणिकाएं सुनाई उन्होंने जब कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत पर रचना पाठ किया तो सभी श्रोताओं की आँखें नम हो गई। अपनी रचना मासूमो की मौत के माध्यम से दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। डॉ प्रेम कुमार ने प्रेम पर मुक्तक और गीत सुनाए। अतुल श्रीवास्तव और कुलदीप पंड्या ने भी अपना रचना पाठ किया। संचालन राम परिंदा और आभार सुखदेव राठौड़ ने किया। कार्यक्रम में संदीप जाजमे, मुकेश पाटीदार, सुखदेव पाटीदार, राहुल सोनी आदि उपस्थित थे।