

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में विजयादशमी महोत्सव के निमित्त गणपुर मंडल का पथ संचलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांगली के दिनेश जी जाट सेवानिवृत्त सैनिक (भारतीय थल सेना) उपस्थित रहे साथ ही बौद्धिक प्रमुख के रूप में कुक्षी जिला के रामाजी पंवार और मनावर खंड के कार्यवाह प्रतीकजी जोशी मंचासिन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के पूजन के साथ साथ शस्त्र पूजन , संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवारजी, गोलवलकर जी (गुरुजी) के चित्र का पूजन और माल्यार्पण कर किया गया। बौद्धिक प्रमुख रामाजी पंवार ने अपने व्याख्यान में संघ के पंच परिवर्तन 1) कुटुंब प्रबोधन 2) पर्यावरण 3) नागरिक सुशासन 4) सामाजिक समरसता 5) स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, के बारे में स्वयंसेवको और उपस्थित गणमान्य नागरिकों को विस्तृत रूप से बताया और कहा कि वर्तमान समय में समाज में कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता अत्यंत आवश्यक है। और संघ अपने शताब्दी वर्ष में सामाजिक सुधार और बदलाव के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करेगा साथ ही पंच परिवर्तन के अंतर्गत ही पर्यावरण, नागरिक सुशासन और स्वदेशी अपनाओ विषय पर भी अपने विचार समस्त स्वयंसेवकों की बीच रखते हुए कहा कि मां भारती को परमं वैभव पर स्थापित करने हेतु सभी देशवासियों में स्व का भाव जागृत करना होगा और स्वयं देश के अनुशासित नागरिक बनकर देश के विकास ने भागीदार बनना है। अगर देश का प्रत्येक नागरिक स्वदेशी वस्तुओं उपयोग करने लगेगा तो हमारा देश आर्थिक रूप से और समृद्धि प्राप्त करेगा। श्री रामाजी पंवार के बौद्धिक उद्बोधन के उपरांत सैकड़ों की संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों में संघ की गणपुर मंडल की योजना अनुसार पथ संचलन निकाला जो कि शा.मा. वि. गणपुर से प्रारंभ होकर ग्राम के प्रमुख मार्ग से होते हुए पुनः संघ स्थल पर समाप्त हुआ। संचलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामवासियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की।पथ संचलन में गणपुर मंडल में सम्मिलित ग्राम मांडवी, सिरसी, देवगढ़, गांगली (साततलाई), गोपालपुरा से सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। जानकारी मंडल कार्यवाह रितिन पाटीदार ने दी।