A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी का औचक निरीक्षणः स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौसर में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने दिए निर्देश

प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी का औचक निरीक्षणः स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौसर में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने दिए निर्देश

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

तहसील सौसर अंतर्गत श्री प्रियंक मिश्रा प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति तथा मरीजों के उपचार की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Related Articles

इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों से भी चर्चा कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों, यह सुनिश्चित किया जाए ताकि क्षेत्र के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।

प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी श्री मिश्रा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!