मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
A2Z सभी खबर सभी जिले की

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मीडिया संवाद कार्यक्रम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मीडिया संवाद कार्यक्रम
WhatsApp Facebook

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मीडिया संवाद कार्यक्रम

राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हासिल की गई उपलब्धियों को गिनाया

जहानाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हासिल की गई उपलब्धियों को गिनाया। कार्यक्रम रविवार को जहानाबाद अतिथि गृह में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने की, जबकि राज्यसभा सांसद शिवेश राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद शिवेश राम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई हैं, जिनसे करोड़ों नागरिकों को लाभ मिला है। सांसद ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। देश ने आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। उन्होंने जोर दिया कि केंद्र सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है।

मीडिया संवाद के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई हैं। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्र कुमार, अनिल ठाकुर, शार्वेश वर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।