

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। बिंवार थाना क्षेत्र में चोरों की दहशत चरम पर है। चोरों ने दो घरों में चोरी का प्रयास किया जबकि एक घर में नकदी और जेवरात पार कर दिए।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम अतरार निवासी रामदेवी पत्नी मिशलेश प्रजापति ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,बीते 27 दिसंबर की रात चोरों ने सेवालाल प्रजापति और रवींद्र प्रजापति के घर चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया लेकिन उसके घर में चोरों ने बक्सा सहित चोरी कर लिया जिसमे सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी रखा था। पीडिता ने बताया कि चोरों ने बक्सा कालका के खेत में फेंक दिया। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।