

जैन जिनालय में जिनेन्द्र प्रभु से की स्वामी प्रेमानन्द के स्वास्थ्य की मंगल कामना
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – सकल दिगंबर जैन समाज कामा मे स्थित चंद्रप्रभु जिनालय मे सम्पूर्ण विश्व को अपने प्रवचन और ज्ञान के माध्यम से सम्बोधित कर रहे स्वामी प्रेमानन्द स्वामी के स्वास्थ्य लाभ की कामना से श्रेस्ती स्वरुप चंद देवेंद्र कुमार गौरव लक्ष्य लावण्य जैन परिवार के द्वारा जिनालय मे जिनेन्द्र प्रभु से शांतिधारा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ की कामना की गयी जिनालय के पुजारी गौरव जैन निक्की और कवि डी के जैन मित्तल ने बताया की स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज अपने ज्ञान और वाणी के माध्यम से जगत के जीवो को सम्बोधित कर आत्म कल्याण के मार्ग पर लगाया है ऐसे संत इस कलयुग मे बिरले ही मिलते है जो निष्काम भक्ति कर जगत कल्याण की कामना करते है जिस प्रकार सूर्य अनवरत सम्पूर्ण जगत को रौशनी प्रदान करता है और कुछ भी कामना नहीं करता उसी प्रकार स्वामी प्रेमानन्द महाराज भी अपने ज्ञान के तेज से सम्पूर्ण जगत को ज्ञान की ज्योति प्रदान करते हैं।
सभी जिनालय मे उपस्थित पुजारी और महिलाओ ने स्वामी के स्वास्थ्य लाभ का जिनेन्द्र प्रभु से कामना की।
