
वाराणसी, चौक थाना क्षेत्र के राजा दरवाजा स्थिति हड़हा श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विगत वर्ष भाति इस वर्ष भी मां दुर्गा पूजन उत्सव श्रद्धा उल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ,नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा माता रानी की प्रतिमा विधि विधान पूर्वक स्थापित की गई मंदिर परिसर में श्री हाटकेश्वर महादेव जी का प्राचीन शिवलिंग स्थापित है जो पूजनीय और ऐतिहासिक माना जाता है इसी पवित्र स्थल पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर नव दिनों तक अखंड पूजा पाठ भजन कीर्तन और हवन का आयोजन हुआ महा अष्टमी के दिन विशेष हवन पूजन संपन्न किया गया तथा विजयदशमी पर्व पर 2 अक्टूबर गुरुवार को मां दुर्गा प्रतिमा का विधवक विसर्जन किया गया इस मंदिर में वर्ष 2009 में नव देवी की मंदिर की प्रतिमा स्थापित की गई थी,जिसमें नियमित रूप से पूजा अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होता रहता है, विसर्जन उपरांत 4 अक्टूबर को श्री हाटकेश्वर मंदिर सुप्रभातम समिति की ओर से भव्य अखंड भंडारा का आयोजन किया गया, भंडारे का शुभारंभ दोपहर 12:00 से हुआ और देर रात्रि का चलाता रहा, लगभग 10,000 (दस हजार) श्रद्धालुओं ने भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया और बाबा और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर श्री हाटकेश्वर मंदिर सुप्रभ्रातम समिति समिति की अध्यक्ष पूर्व पार्षद श्रीमती किरन यादव, मंदिर के पुजारी श्री रजनीकांत के गुरु जी, राजेंद्र गुप्ता (पप्पू ),मनोज यादव,मुरलीधर जायसवाल, श्याम जी यादव, सत्यनारायण गुप्ता ( सत्तन), शिव गुप्ता सहीत समिति के सभी पदाधिकारी समाजसेवी सम्मानित नागरिक और क्षेत्रिय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ,