
हमीरपुर जिले के मौदहा विकाश खण्ड क्षेत्र के एक गांव का वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें ग्रामीण शव को कंधे में रखकर दलदल भरी रास्ता से गुजर रहे हैं ।
यह मामला मौदहा विकाश खण्ड क्षेत्र के अरतरा गांव का बताया जा रहा है । वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की कीचड़ भरी सड़क से ग्रामीण लड़खड़ाते हुए शव को कंधे पर रखकर शमशान घाट की ओर जा रहे हैं ।शमशान घाट की ओर जाने वाली रास्ता बनी न होने के कारण ग्रामीणों को अच्छी खासी समस्या का सामना करना पड़ता है ।जहाँ सरकार विकाश का दावा कर रही है तो वहीं अभी भी गांव के प्रधान ,ग्रामीणों को विकाश के नाम पर लॉलीपॉप दे रही है ।आज भी गांव की सड़कों का विकाश अधूरा पड़ा हुआ है।
