A2Z सभी खबर सभी जिले की

*कतरास, अंगारपथरा ओपी में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक.*

कतरास /अंगारपथरा : अंगारपथरा ओपी मे आगामी मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अंगारपथरा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार ने की, अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।इस शांति समिति बैठक मे अंसारुल अंसारी, अनवर शाह, अज़ीम अंसारी, सुरेश सिन्हा, मंटू सिंह, अबुल अंसारी सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।सभी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

Show More
Back to top button