A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:फोर व्हीलर से आए चोरों ने ई रिक्शा की बैटरी कीं पार

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। बीती रात स्कार्पियो से आए अज्ञात चोर घर के बाहर चार्जिंग में लगे ई रिक्शा की बैटरियां खोल कर लें गये। सूचना के बाद पुलिस नहीं पहुंची। इससे लोगों मे आक्रोश व्याप्त है।

बीती रात कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल में अज्ञात चोर स्कार्पियो से और बाहर चार्जिंग में लगे ई रिक्शा की बैटरियां चोरी करके फरार हो गए। पीड़ित सुनील कुमार प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब 2:00 बजे घर के बाहर अंधेरा देखकर जब बाहर निकला तब चोर स्कार्पियो में बैठकर भाग रहे थे। उसने शोर मचाया लेकिन तब तक वह भाग निकले। उसने तत्काल पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस समय से नहीं पहुंची। इसी तरह परमहंस इंटर कॉलेज के पास योगेंद्र का ई रिक्शा भी खड़ा हुआ था जिसकी सभी बैटरियां चोरों द्वारा निकाल ली गई है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!